करनाल। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से धान की खरीद में जानबूझकर गड़बड़ी की जा रही है। जिससे किसान और मंडी व्यापारी पूरी तरह परेशान है। उन्होंने मंडी में किसानों की समस्याएं सुनते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि दो साल पूरी तरह प्रभावहीन रहे हैं। राज्य सरकार ने घोषणाएं तो खूब की है। लेकिन धरातल पर सक्रिय योजना एक भी नहीं है। चौटाला ने करनाल की नई अनाज मंडी का दौरा भी किया और हालात जाने।