Advertisement
फगवाड़ा में सीएम के दौरे से पहले अंधाधुंध फायरिंग, सुनील जाखड़ ने कहा- केजरीवाल का 7 दिन में अपराध खत्म करने का दावा फेल

बीजेपी नेता ने ये भी पूछा कि आखिर आप सरकार इस मामले में कुछ कर भी पा रही है या नहीं। जब अपराधी खुलेआम गोली चला सकते हैं और पुलिस के सामने चुनौती दे सकते हैं, तो सवाल ये उठता है कि क्या सरकार और पुलिस पूरी तरह फेल हो चुकी है या बस दिखावा कर रही है और लोगों को गैंगस्टरों के भरोसे छोड़ दिया गया है?
गौरतलब है कि फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित 'सुधीर स्वीट शॉप' पर गैंगस्टरों ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे अंधाधुंध फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस संबंध में जानकारी एकत्रित की।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोखे मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


