Indias first digital screening hub Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिन्दुस्तान का पहला डिजीटल जांच केंद्र बना गुरुग्राम

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 2:26 PM (IST)
हिन्दुस्तान का पहला डिजीटल जांच केंद्र बना गुरुग्राम
गुरूग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में देश में पहले डिजीटल जांच, प्रशिक्षण एवं विश्लेषण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया है। डिजीटल जांच, प्रशिक्षण एवं विश्लेषण केंद्र बनने से पुलिस को साईबर क्राईम के केस को सुलझाने में सहायता मिलेगी । हिंदुस्तान में का यह पहला केंद्र गुरुग्राम के सैक्टर-28 स्थित टै्रफिक टॉवर में बनाया गया है। केंद्र को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित साईबर फोरंसिक लैब से लेस है । केंद्र में पुलिस अधिकारियों के लिए अत्याधुनिक हाईटैक प्रशिक्षण सुविधा दी गयी है। इसके साथ-साथ इसमें सोशल मीडिया निगरानी लैब भी बनाई गई है जिसमें उच्च व आधुनिक तकनीक के गैजेट लगाए गए हैं। इस अतिआधुनिक केंद्र के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के पी सिंह ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से पुलिस को सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे किसी व्यक्ति की नीजिता में दखल नही होगा। इस केंद्र का प्रयोग सिर्फ अपराधियों को पकडऩे के लिए किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि इस डाईटैक केंद्र से साईबर क्राईम के मामलों की जांच करने में पुलिस के कौशल में वृद्धि होगी और खोजबीन करने में इससे काफी सहायता मिलेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस प्रकार का केंद्र प्रत्येक जिला स्तर पर स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस कें द्र में देश के विभिन्न प्रदेशों तथा हरियाणा के अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों को साईबर क्राईम की जांच करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय तकनीक अनुसंधान संगठन के विशेषज्ञों को भी यहां बुलाया जाएगा।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement