Indian culture knowledge test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 27 को

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 7:24 PM (IST)
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 27 को
बारां। युग तीर्थ शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में सम्पन्न होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा दिनांक 27 सितम्बर को दोपहर 12 से 1 बजे के अन्तराल में होगी। जिसमें कक्षा 5वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राऐं भाग लेकर भारतीय संस्कृति के जीवन सूत्रों को आत्मावलोकन करेंगें। इस परीक्षा में पूरे जिले में सरकारी व निजि शिक्षण संस्थाओं ने भाग लेकर हमारी भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित किया है, जिले में लगभग 20 हजार छात्र-छात्राऐं भाग लेने जा रहे है। परीक्षा के बाद विद्यालय स्तर पर ही प्रश्न पत्रों को शील बन्द लिफाफे में जिला कार्यालय गायत्री प्रज्ञापीठ बारां में जमा कराए जाएंगे। महाविद्यालय स्तर पर यह परीक्षा 6 अक्टूबरको 12 से 1 बजे के बीच में सम्पन्न कराई जावेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement