करौली। विभिन्न मांगो को लेकर बुधवार से राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत चल रहे धरने के दौरान नर्सेज ने 2013 में स्वीकृत 6822 पदों को विलोपित करने के आदेश को निरस्त करने, नर्सेज का पदनाम केंद्र के अनुरुप करने, वेतन विसंगति दूर करने, दवाई लिखने का अधिकार देने, लंबित पदोन्नतियों को करने, नर्सिंग निदेशालय अलग से स्थापित करने और यूटीवीएनआरएचएम व वंचित नर्सेज को नियमित करने की मांग की।
#सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन
#खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250