khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 6:53 PM (IST)
जोधपुर। शिप हाउस इलाके में बिजली महकमे ने लोगों के घरों में बिजली के बिल वितरित किये तो लोगों के होश उड़ गए। लोगों का कहना है कि एक तो महंगी बिजली और ऊपर से खपत से ज्यादा बिल थमा दिए गए। गुस्साई महिलाओं ने इसका विरोध करने की ठानी और उन्होंने शिप हाउस की मुख्य सड़क को जाम कर दिया।