Advertisement
कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण ही सबसे बड़ा सहारा - राजेन्द्र शास्त्री

‘‘कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरहिं पारा।’’
उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण ही भवसागर से पार उतरने का सर्वोत्तम साधन है। जो व्यक्ति श्रद्धा, विश्वास और नियमित अभ्यास के साथ प्रभु का नाम जपता है, उस पर भगवान की कृपा सहज ही बरसने लगती है। भागवताचार्य ने राजा परीक्षित और कलियुग के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के पृथ्वी से स्वधाम गमन के पश्चात कलियुग का प्रभाव प्रारम्भ हुआ। उन्होंने कहा कि हम सब भी सात दिनों के भीतर ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं। रविवार से शनिवार तक के इन्हीं सात दिनों में से कौन-सा दिन हमारे जीवन का अंतिम दिन होगा यह किसी को ज्ञात नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मृत्यु को स्मरण रखते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए।
भागवताचार्य ने कहा कि सत्संग और कथा मृत्यु को रोक नहीं सकते परंतु मृत्यु को मंगलमय अवश्य बना देते हैं। उन्होंने बिल्ली और उसके बच्चे का उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे बिल्ली चूहे को पकड़ती है तो वह तड़पता है जबकि वही बिल्ली अपने बच्चे को अत्यंत सहजता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती है। उसी प्रकार भगवान की कथा और नाम-स्मरण करने वाले भक्त को मृत्यु सहजता से अपने साथ ले जाती है जबकि ईश्वर-विमुख व्यक्ति मृत्यु के समय अधिक कष्ट का अनुभव करता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि केवल भोगी या योगी बनने की अपेक्षा जीवन में उपयोगी बनने का प्रयास करें। वृक्ष फल, छाया और लकड़ी देकर दूसरों के काम आते हैं, नदियाँ प्यास बुझाती हैं, गौमाता दूध देती है ठीक उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन को सेवा, परोपकार और मानव कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए।
कथा के दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम समय में वही स्मरण होता है जिसका अभ्यास जीवनभर किया गया हो। यदि जीवन में भगवान के नाम का अभ्यास नहीं किया गया तो मृत्यु-शय्या पर अचानक नाम-स्मरण कर पाना कठिन हो जाता है। इसलिए उठते-बैठते, चलते-फिरते और अपने दैनिक कार्यों के मध्य भी प्रभु का स्मरण करते रहना चाहिए। शुक्रवार को कथा विश्राम पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयघोष करते हुए भगवान श्री कृष्ण, श्री शुकदेव मुनि तथा राजा परीक्षित के चरित्रों से प्रेरणा ग्रहण कर अपने जीवन को धर्म, भक्ति, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव के इस आयोजन के तहत 23 जून को सायं 8 बजे बालाजी मित्र मंडल दलोट द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया जाएगा जबकि 24 जून को सायं 4 बजे पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


