Advertisement
मनोज कुमार शर्मा बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष

*संघ की पाठशाला से छात्र राजनीति तक का लंबा सफर*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े मनोज कुमार शर्मा का सार्वजनिक एवं संगठनात्मक जीवन लंबे समय से सक्रिय रहा है। उन्होंने संघ में मुख्य शिक्षक तथा कार्यवाह जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं संगठन कौशल की मजबूत नींव रखी।
वर्ष 1992 से 2002 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में नगर, जिला एवं उदयपुर विभाग स्तर पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। विपरीत राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिस्थितियों के बावजूद उनके कार्यकाल में 40 से अधिक छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जो उनकी संगठन क्षमता, कुशल रणनीति एवं युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
*विभिन्न संगठनों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*
छात्र राजनीति के अतिरिक्त शर्मा ने फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी, रोजगार प्रकोष्ठ, विश्व हिन्दू परिषद एवं धर्म जागरण मंच जैसे संगठनों में भी विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। सामाजिक सरोकारों, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं संगठन विस्तार के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख विशेषता रही है।
*संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा*
मनोज कुमार शर्मा की नियुक्ति को मंच के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके लंबे अनुभव, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और संगठन संचालन की क्षमता से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
शर्मा की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह है। उनके नेतृत्व में मंच की गतिविधियों को जिला स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं समर्पण का संदेश पहुंचाने की अपेक्षा जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


