झज्जर। सोलधा गांव निवासी दिल्ली पुलिस के कर्मचारी सुंदर ने अपने भतीजे मुन्नू को काम करने की सलाह क्या दी। कि वह उससे इस कदर खार खा बैठा कि उसने अपने चचेरे भाई को नहर में फेंक मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस में तैनात सुंदर अपने भतीजे मुन्नू को खाली घूमने की बजाय काम करने की कहकर डांट देता था। आरोप है कि इसी बात को मुन्नू दिल में ले बैठा और अपने चाचा से नाराज रहने लगा। बीती शाम पुलिसकर्मी सुधीर का 13 वर्षीय बेटा सुधांशु ट्यूशन से पढ़ाई कर वापिस घर लौट रहा था। इसी दौरान मुन्नू उसे अपने साथ ले गया और गांव के पास से गुजर रही नहर में फेंक कर पानी में डूबो दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश की जा रही है.......