Implementing Mahatma Gandhi ideas in life is the true tribute: Salina Sheri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : सलीना शेरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 4:56 PM (IST)
महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : सलीना शेरी
कोटा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राजस्थान उपभोक्ता संरक्षण समिति के किशोरपुरा स्थित कार्यालय में भारत के विकास और गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में समिति की संरक्षक सलीना शेरी ने शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव पर विचार रखे। सलीना शेरी ने कहा कि गांधी जी ऐसे भारत का सपना देखते थे, जिसमें विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज विकसित भारत की दिशा में गांवों, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों में ईमानदारी, अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा के संस्कार विकसित किए जाने चाहिए। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को नागरिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि विकास के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। गांधी जी के सत्य, अहिंसा, संवाद और भाईचारे के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत का विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से संभव है। गांधी जयंती पर उनके विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
गोष्ठी में अध्यक्ष फराज अंसारी, गणेश गोड़, एडवोकेट सानिया शेरी, से ताजिम, अनिल परेता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement