implement the seventh wage employees performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सातवें वेतन आयोग को लागू कराने के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 10:43 PM (IST)
सातवें वेतन आयोग को लागू कराने के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
भरतपुर । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य, बोर्ड, निगम कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष सदबुद्धि यज्ञ व धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग की। महासंघ के संरक्षक हेमराज सिनसिनवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम में बोलते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष केदारनाथ शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सातवां वेतन आयेाग लागू करने सहित छठे वेतन आयेाग की विसंगतियों को दूर कर कर्मचारियों का विश्वास हांसिल करे। महासंघ के महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि ‘‘राज्य सरकार कर्मचारी हित में निर्णय लेकर अविलम्ब महासंघ के 15 सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता कर चुनाव घोषणा पत्र 2013 में घोषित कर्मचारी कल्याण के वायदों को पूरा करे’’। निजीकरण बंद कर बोर्ड व निगम कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करे। शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष सुरेश परमार व जिलामंत्री पवन शर्मा व पंचायती राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गूर्जर व जिलामंत्री अनिल भारद्वाज ने 28 दिसम्बर को तहसील मुख्यालयों पर महासंघ द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में जिले के सभी कर्मचारीयों से बढ चढकर भाग लेने की अपील की। कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह अवार व प्रदेश सचिव धनेशचंद शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड, महासंघ के उपाध्यक्ष धनेश चंद सिनसिनवार, ग्राम सेवक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोंरेर व जिलामंत्री उदय सिंह, पशुपालन सहायक तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरिमोहन मौर्य, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलामंत्री विनोद शर्मा सुनारी, महेन्द्र तिवारी, रामकिशोर सिंह, महासंघ की संयुक्त सचिव भानुप्रिया व लैब टैक्नीशियन संघ के संभाग अध्यक्ष विनोद पाण्डें ने रिक्त पदों को भरने व ठेका प्रथा को बंद करने की मांग की। महासंघ के विधि सलाहकार राजेन्द्र कुंतल व प्रमुख सलाहकार राकेश फौजदार, एटक रोडवेज के प्रदेश सचिव राजेन्द्र सोलंकी, एटक के जिलाध्यक्ष हरीचरन दुवे व एटक के प्रदेश सचिव एडवोकेट मुरारीलाल गुप्ता, शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव अशोक सिसोदिया, रोडवेज से.नि. कर्मचारी नेता राधेश्याम वर्मा, गोपीचंद शर्मा ने बोर्ड व निगम कर्मचारियों को अविलम्ब राज्य कर्मचारी घोषित कर समस्त लाभ दिलाने की मांग की। संचालन शारीरिक शिक्षक संघ के सुरेश फौजदार ने किया व सदबुद्धि यज्ञ गायत्री परिवार ट्रस्ट के पं. अनिल शर्मा ने विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराया। राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement