Illegal drug trafficking busted in Sri Ganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीगंगानगर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश : मास्टरमाइंड अश्वनी कालिया और सहयोगी इकबाल सिंह गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 5:02 PM (IST)
श्रीगंगानगर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश : मास्टरमाइंड अश्वनी कालिया और सहयोगी इकबाल सिंह गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। स्थानीय सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों और कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड अश्वनी कालिया और उसके सहयोगी इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक स्कोडा कार जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने पंचवटी कॉलोनी द्वितीय निवासी अश्वनी कालिया और नेहरानगर निवासी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। लाखों की नकदी जब्त: मुख्य आरोपी अश्वनी कालिया के पास से 10.30 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिनका वह कोई संतोषजनक ब्यौरा नहीं दे सका। इस राशि को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत जब्त किया गया है।
फर्जी फर्म के जरिए कारोबार: पुलिस जाँच के अनुसार, अश्वनी कालिया ने अपने परिचित इकबाल सिंह के नाम पर 'जेएमडी ट्रेडर्स' नामक फर्म बना रखी थी, जिसकी आड़ में श्रीगंगानगर में नशीली गोलियों और कैप्सूल की बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही थी। इस धंधे में नरेंद्र उर्फ नंदू और पदमपुर निवासी राजवीर सिंह का भी इस्तेमाल किया जाता था।
30 जून 2026 की बड़ी खेप: सदर थाने में इस मामले की शुरुआत 30 जून 2026 को हुई थी, जब मैक्स केयर हॉस्पिटल के पास ई-रिक्शा में नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहे गोपीचंद को पकड़ा गया था। उसके कब्जे से 22 कार्टून में 3 लाख 96 हजार प्रेगाबालिन, 37,200 टैपेंटाडोल और ट्रामाडोल गोलियाँ बरामद हुई थीं।
प्रशासनिक एक्शन: इस मामले का मुख्य आरोपी अश्वनी कालिया (जो कुछ रिकॉर्ड में अश्वनी शर्मा के नाम से भी दर्ज है) लंबे समय से फरार चल रहा था। जून माह में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उसके पंचवटी कॉलोनी स्थित मकान, दुकानों और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था।
पुलिस अब दोनों गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सरगनाओं का भी खुलासा हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement