khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 11:16 PM (IST)
जयपुर। राजस्थान के झालावाड जिले में 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की
कथित तौर पर हत्या कर दी और घटना के दो दिन बाद इस बारे में अपने बेटे को
सूचित किया।
इकलेरा थाना पुलिस ने बताया कि गुर्जरखेडी गांव में 28 जुलाई को भगवान सिंह
किराड अपनी 45 वर्षीय पत्नी चंद्रकला को घर से दो किलोमीटर की दूरी पर खेत
में ले गया और उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को एक नाले में फेंक
दिया।
घर लौटकर उसने अपने बेटे माखन सिंह को बताया कि उसकी मां अपने पीहर गयी है।
किराड अगले दिन घर से फरार हो गया और बेटे को हत्या के बारे में सूचित
किया जिसके बाद माखन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और शव को नाले से
निकाला गया।