Hundred meritorious students honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सौ मेघावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 6:15 PM (IST)
सौ मेघावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
नूंह। जिले के भादस गांव में मंगलवार को अलफलाह हाई स्कूल के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिकन फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ऑरिजीन एंव नई दिल्ली के ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया। बच्चों नगद पुरस्कार ,मेडल व प्रशंसा पत्र दिए गए। मेधावी छात्र व छात्राओं के सम्मानित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर जिल्लुर रहमान ने कहा कि मेवात के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें तो प्रोत्साहित व मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 10 व 12 के 100 छात्र व छात्राओं ने जिस प्रकार से साईस,गणित विषय में लोहा मनवाया है। वह पूरे मेवात जिले के शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा है। ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से इस अवसर पर उपायुक्त मनीराम राम शर्मा, प्रोफेसर जिल्लुर रहमान को मेवात रत्न से सम्मानित किया गया। अमेरिकन फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम्स के डॉ. अब्दुर रहमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज मेवात बदल रहा है। दुनिया में मेवात के मेधावी युवाओं ने बड़ा नाम कमाया है। इसी उम्मीद से स्कूल के 100 छात्रों के अलावा अन्य छात्रों को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना जिले में तरक्की की किरण नहीं आ सकती। इस कार्यक्रम में प्रो. मंज़ूर अहमद अमरीका , कनाडा से आए शफी लोखंडवाला, सिराज ठाकुर, कुतबुद्दीन अहमद, मो.अयूब अली ख़ान , नसीर खान, पूर्व विधायक हबीबुर रहमान , प्रोफेसर मुश्ताक़ तिजारवी ,जामिया मिल्लिया इस्लामिया , प्रो सद्दीक मेव इतिहासकार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement