khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 3:52 PM (IST)
डूंगरपुर। जिले में छात्र-छात्राओं को जान जोखिम डालकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। चीख़ली ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक स्कूल आमली फला बेडुआ में पढ़ाई के लिए छात्र पहुंचते है। लेकिन एक और शिक्षक पढ़ाई करा रहे हो। वही दूसरी और छात्रों की नजर छत पर रहती है कि प्लास्टर का टुकड़ा उनके ऊपर नहीं गिर जाए। स्कूल के पूरे परिसर की छतों का प्लास्टर उखड़ा हुआ है।