Hi-Tech will become a public school, would not line study-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाइटेक बनगे सरकारी स्कूल, होगी लाइन स्टडी

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:40 PM (IST)
हाइटेक बनगे सरकारी स्कूल, होगी लाइन स्टडी
जोधपुर। वो दिन दूर नहीं जब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी ऑन लाइन स्टडी करते हुए नजर आएंगे। सरकारी स्कूलों में एक साथ आठ हजार स्टूडेंट ऑन लाइन स्टडी करेंगे, ये बात जोधपुर जिलाधीश विष्णु चरण मल्लिक ने कही। माध्यमिक शिक्षा विभाग और मोइनी फाउंडेशन जयपुर इस दिशा में पहल कर रहा है। योजना के अनुरूप योजना आगे बढ़ी तो जोधपुर जिले में प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत 103 आईसीटी विद्यालयों में से 33 का ऑनलाइन पंजीकरण, 29 विद्यालय स्मार्ट क्लास में परिवर्तन, 41 विद्यालयों के शिक्षक - छात्रों का आमुखीकरन व प्रशिक्षण आदि कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। इस तरह से जिले के 103 सरकारी स्कूलों में आठ हजार स्टूडेंट एजुकेशन से जुड़ जाएंगे। कलेक्टर के साथ हुई अधिकारियों की मीटिंग में योजना को सही दिशा में ले जाने के निर्देश दिए गए ताकि सरकार की स्कूलें भी हाईटैक बन जायें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement