गुरूग्राम। हरियाणा प्रदेश के पचास साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे स्वर्ण जयंती शुभारंभ समारोह में विश्व की सबसे बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। स्क्रीन पर हरियाणा के विकास की झांकी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक लोग देख सकेंगे। यहां लगनेे वाली इस स्क्रीन का आकार 220 फीट लंबा और 34 फीट चौडाई होगा। इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन बताया जा रहा है। स्क्रीन लगाने का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। साथ ही शुभारंभ समारोह के लिए तैयार किए जा रहा मंच भी वृहद् होगा। जानकारी के मुताबिक मंच की लंबाई 179 फीट व चौड़ाई 70 फीट होगी। मुख्यमंच के सामने समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद व अन्य वीवीआईपी मेहमानों के लिए बुलेटप्रुफ कैबिन तैयार किए जा रहें है। जानकारी के मुताबिक उत्सव में प्रदेश के पचास वर्ष पूरा होने पर एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएगी,जिसे बडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। स्क्रीन पर प्रदर्शित कार्यक्रमों का प्रदेश के जिलों में भी प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा देवीलाल खेल परिसर में पहुंचने वाले जिन लोगों के पास निमंत्रण पत्र या एंट्री कार्ड नहीं होगा वे स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यक्रम का लुत्फ ले सकते है।
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजारयह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल