कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में सामान्य लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए 11 बैंचों का गठन किया गया था। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सीजेएम नेहा नौहरिया ने कहा कि इस सामान्य लोक अदालत में कुल 375 मामले रखे गए और इनमें से 104 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।