Haryana Open School examinations from 21 to 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षाएं 3 से 21 तक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 6:18 PM (IST)
हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षाएं 3 से 21 तक
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओपन स्कूल की 10वीं व 12वीं की अक्टूबर-2016 की परीक्षाएं 3 से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं में प्रदेश भर में 91 परीक्षा केंद्रों पर 85 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल के लिए बदनाम बोर्ड की ओपन परीक्षाएं एक बार फिर परीक्षार्थियों से ज्यादा शिक्षा बोर्ड के लिए बङी परीक्षा है। बता दें कि किसी कारणवश स्कूलों में पढाई ना कर पाने और काम में लगे युवाओं के लिए शिक्षा बोर्ड शुरु से ही ओपनकी परीक्षाएं आयोजित करता रहा है। पिछले कुछ सालों से बोर्ड ने इन परीक्षाओं के इच्छुक युवाओं के लिए साल में एक बार की जगह हर माह ये परीक्षाएं लेने का फैसला लिया था। युवा जो किसी काम में लगें हैं किसी कारणवश रेगुलर पढाई नहीं कर पाए लेकिन अपने काम से कुछ समय निकाल कर पढना चाहते हैं, ऐसे युवाओं के लिए उनकी इच्छा अनुसार किसी भी माह परीक्षा देने का बोर्ड ने फैसला लिया। बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि इसके तहत अक्तुबर 2016 की परीक्षाएं 3 से 21 अक्टूबर तक होगी।
डा. जगबीर सिंह ने बताया कि इस बार ओपन परीक्षाओं में प्रदेश भर में 91 परीक्षा केंद्रों पर 74 उङदस्तों की निगरानी में 85 हजार 149 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। उन्होने बताया कि नकल रोकने के लिए सालों से बने पुराने परीक्षा केंद्रों में से 80 फिसदी केन्द्रों को बदला गया है और परीक्षा के दौरान किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की पहले की तरह अपने गृह जिला में ड¬ूटी नहीं लगाई गई है।
बता दें कि इस बार 10वीं की 48 हजार 276 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जिनमें 37 हजार 547 लङके और 10 हजार 729 लङकियां हैं। इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा देने वाले कुल 36 हजार 873 में से 29 हजार 530 लङके तथा 7 हजार 343 लङकियां सामिल हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement