khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 6:35 PM (IST)
जलदाय मंत्री ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यदि केन्द्र सरकार को
सर्विस टैक्स की राशि की भुगतान भी होगा तो वह सीधे राजकीय कोष पर ही भारित
होगा। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री व उनकी ओर से स्पष्टीकरण
को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री से अनुरोध किया गया था। इसके बाद
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से नलकूप कार्यों पर सर्विस टैक्स में छूट
के प्रावधान का स्पष्टीकरण जारी कर दिया गया था।