Haldiram Educational Society initiative: Students will get AI smart boards-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी की पहल: विद्यार्थियों को मिलेंगे AI स्मार्ट बोर्ड

khaskhabar.com: बुधवार, 27 अगस्त 2025 6:06 PM (IST)
हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी की पहल: विद्यार्थियों को मिलेंगे AI स्मार्ट बोर्ड
बीकानेर। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी ने एक सराहनीय कदम उठाया है। सोसाइटी ने बीकानेर के गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर को AI तकनीक से लैस स्मार्ट बोर्ड भेंट किए हैं। बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में, हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल ने बताया कि यह पहल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोहर लाल अग्रवाल की दूरदर्शिता का परिणाम है। इन स्मार्ट बोर्डों का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इन बोर्डों की जरूरत मेघराज बोथरा के आग्रह पर महसूस की गई थी। AI स्मार्ट बोर्ड की खासियतेंः रमेश अग्रवाल ने इन डिजिटल स्मार्ट पैनलों की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया कि इन पैनलों में चैट जीपीटी और अन्य AI तकनीकें शामिल हैं, जो विद्यार्थियों की हर जिज्ञासा को तुरंत शांत कर सकती हैं।कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी किसी भी भाषा में पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। AI उसी भाषा में ऑडियो और वीडियो के साथ सामग्री उपलब्ध कराएगा। यदि कोई विद्यार्थी गणित या किसी अन्य विषय में किसी सवाल का हल नहीं कर पा रहा है, तो AI तुरंत उस सवाल का जवाब वीडियो और ऑडियो के साथ पैनल पर दिखा देगा।
इस अवसर पर, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है और ऐसे स्मार्ट बोर्ड विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। सोसाइटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार ने शाला प्राचार्य सुनील माली और नवलकिशोर सैनी को ये पैनल बोर्ड सौंपे।
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य सुनील माली, मधुबाला शर्मा, अमोलख ज्यानी, नंदकिशोर सैनी, रामलाल प्रजापत, मूलचंद सारस्वत, अमिता स्वामी सहित प्रबंध समिति के सदस्य और स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित थे। अंत में, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement