khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 10:48 AM (IST)
चण्डीगढ़। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन एरिया के त्वरित आर्थिक विकास को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम विकास प्राधिकरण स्थापित करने का निर्णय लिया है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम विकास प्राधिकरण की स्थापना के माध्यम से एक नए वैधानिक ढांचे को परिभाषित करना आवश्यक है। ताकि शहरी शासन की कमियों का निवारण करके गुरूग्राम के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम विकास प्राधिकरण की स्थापना के सरकार के इस प्रयोजन को आगे ले जाने और इसमें गुरुग्राम के नागरिकों और नागरिक प्रतिनिधि संगठनों को लगाने के दृष्टिगत सरकार ने प्रस्तावित गुरूग्राम विकास प्राधिकरण के लिए आईएएस अधिकारी वी उमाशंकर को विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च