इलाहबाद ।जीआरपी के कोतवाल मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर एस आई प्रमोद कुमार व थाने की पुलिस टीम द्वारा प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 01 से एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो काफी दिनों से रेलवे स्टेशन इलाहबाद में ट्रेनों पर लूट व चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते थे। प्रथम दृष्टया पूछ ताछ में चोरी लूट व ठगी करने की कई वारदातो में सामिल होना कबूल किये है जिनके नाम क्रमशः मनीष सोनी पुत्र राधेश्याम निवासी हरनाम गंज कुंडा प्रतापगढ़, मो. शाहिद खां पुत्र सहरयार खां निवासी नीम सराय धूमनगंज इलाहबाद, ताज बाबू पुत्र मो. सफीक निवासी मकान मुन्ना बावर्ची अटाला खुल्दाबाद इलाहबाद, रोहित यादव पुत्र रामाश्रय निवासी केशरिया सैनी कौशाम्बी, एवं शाहिद अंसारी पुत्र मो. शमसेर निवासी भेलवार उपहार जिला औरंगाबाद बिहार के रहने वाले है जो कि एक शातिर किस्म के चोर है ये भी गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था आज इस गिरोह का भी सफाया हो गया।