governor distributed degrees awarded in the convocation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बांटी डिग्रियां

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 4:47 PM (IST)
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बांटी डिग्रियां
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए पहले दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने छात्र छात्राओं को डिग्रियों का वितरण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि आज उन्हें अपने कार्यों से सिद्ध करना होगा कि वे इसके लायक हैं। जिससे उनके साथ यूनिवर्सिटी का भी नाम रोशन होगा और उन्हें हर एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में प्रदेश की साक्षरता दर सौ फीसदी होगी। लेकिन अब शिक्षा को किताबी बनाने की बजाय व्यवहारिक शिक्षा बनाने की जरूरत है। इस दौरान समारोह में राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए संदेश को भी पढ़ा गया। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी में राव मोहर सिंह पीठ का भी लोकार्पण किया। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement