कोटा। कृषि विश्वविद्यालय ने रविवार को अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। यूआईटी ऑडिटोरियम में हुए समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने शिरकत की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की अमूल्य निधि बताते हुए आह्वान किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व जनकल्याण के लिए समग्र समाज व राष्ट्र की आशाओं के अनुरूप आचरण करें। उन्होंने विश्वविद्यालयों द्वारा कौशल विकास एवं रोजगार सृजक पाठ्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ज्ञान, विज्ञान एवं नवीन तकनीकी के आयामों से नई पीढी एवं कृषक समाज लाभान्वित होगा। वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के कृषि शिक्षा के उप महानिदेशक एम.एस. राठौड़ भी मौजूद रहे। तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 178 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं 5 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से भी नवाजा गया।