Advertisement
जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्याम सिंह राणा

इस बैठक में चरखी दादरी जिला के विभिन्न गांवों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 14 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 6 मामलों का समाधान बैठक के दौरान ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को आगामी सुनवाई के लिए रखा गया है।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों की जांच में पारदर्शिता बनाए रखें और शिकायतकर्ता को हर चरण में शामिल किया जाए ताकि समाधान प्रभावी और संतोषजनक हो। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ सीधे अंतिम पंक्ति में खडे सामान्य नागरिक तक पहुंचे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग शिकायतों एवं समस्याओं को समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
राणा ने कहा कि परिवेदना समिति की बैठकें सरकार और नागरिकों के बीच सुगम संवाद का माध्यम हैं, आमजन अपनी बात सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चरखी दादरी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


