शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का काफिला पहली बार चर्चित डिंगरहेड़ी डबल मर्डर ,गैंगरेप पीडि़तों से लेकर आरोपियों के गांव से गुजरा तो ,सुरक्षा के नूंह पुलिस द्वारा चाक चौबंद इंतजाम देखने को मिले। एहतियात के तौर पर सिर्फ नूंह जिले के जवान ही नहीं बल्कि पडोसी जिले रेवाड़ी से भी अधिकारी और कर्मचारियों को मोहम्दपुर अहीर गांव में लगा दिया। पुलिस के कई वाहन सैकड़ों जवानों के हालात पर सुबह से ही नजर लगाए रहे। पुलिस का ख़ुफिय़ा तंत्र भी लगातार सक्रिय नजर आया।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज