वहीं विशेषज्ञों के अनुसार अब बाढ़ का खतरा टल गया है। आने वाले समय में जलस्तर के बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। वहीं आने वाले दो-तीन दिनों में जलस्तर में भारी गिरावट आने की संभावना है। ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन ने भी अब राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बारिस का समय अब समाप्त हो रहा है। ऐसे में बाढ़ का खतरा टल गया है।