कानपुर। गंगा नदी के जलस्तर में आई कमी के कारण आस-पास के कटरी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। जलस्तर बढ़ने के कारण जिन क्षेत्रों में पानी भर गया था, अब वहां से कम होने लगा है। मंगलवार शाम से ही गंगा का जलस्तर घटने लगा है। इस समय जलस्तर 109 मीटर के आस-पास बना हुआ है।