Advertisement
कानपुर : कार की छत पर हाथ फंसाकर युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, मामला दर्ज

परिजनों के मुताबिक, बीरू सिंह भदौरिया एक फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन थे। वह मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मेवालाल कार लेकर पहुंचा। आरोप है कि कार में राजवीर समेत तीन अन्य युवक भी सवार थे। उन्होंने बीरू को रोककर उनके साथ मारपीट की। जब बीरू ने बचकर भागने की कोशिश की, तो उसे कार से टक्कर मार दी गई।
घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी। घायल बीरू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने इसे हादसा मानने के बजाय हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना 12 से अधिक सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। उनका कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
एसीपी अभिषेक राहुल ने बताया कि 21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता प्रदीप शुक्ला ने हनुमंत विहार थाने में एक लिखित शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि बीरू की मौत एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


