मंदिरों के बाहर सजी दुकाने
मंदिरों के आस पास प्रसाद एवं अन्य सामान
की दुकाने सजने लग गई है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर, गढ़ गणेश, नहर के गणेश,
सिद्धि विनायक मंदिर सहित सभी गणेश मंदिरों में सजावट के साथ दर्शनार्थियों
की सुविधा के लिए भी इंतजाम किए जा रहे है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में
गणेश चतुर्थी पर लगने वाले मेले के लिए तैयारियां भी जोर-शोर के साथ की जा
रही हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छाया की व्यवस्था की जा
रही है। इसके लिए टेंट एवं टीन शैड लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी
प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए बेरिकेटस लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा
रहेगी चाक चौबंद मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते
हुए इस बार सुरक्षा कड़ी की गई है। दर्शनार्थियों को नियंत्रित करने के लिए
बेरिकटस लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानों के
साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में
रखते हुए इस असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 32 कैमरों के स्थान पर 42
क्लॉज सर्किट कैमरे लगाएं जा रहें हैं, जिनमें 72 घंटे की रिकार्डिंग
रहेगी। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 6 डीएफएमडी एवं 6 एचएसएमडी की
व्यवस्था की गई है। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग लाइनें होंगी।
इनमें पांच लाइनें मंदिर में जाने के लिए तथा छह लाइनें बहार आने के लिए
होगी। निशक्त जनों एवं वृद्धों के लिए ईरिक्शा की विशेष व्यवस्था रहेगी।