जयपुर। छोटी काशी के मंदिरों में प्रथम पूज्य गजानंद महाराज के जन्मोत्सव सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर सहित आस पास के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आएंगे। इन दिनों प्रथम पूज्य के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर—शोर के साथ चल रही हैं। सडकों के किनारे भगवान की मुर्तियों की सजावट को अंतिम रुप दिया जा रहा है। मुर्तिया 25 से हजारों रुपए तक मिल रही है।