जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पहले उन्हें याद किया। इस मौके पर गांधीजी को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। अर्बन एस्टेट स्थित महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में हुए कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव रणदीप शयोकंद, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश भोला, जनरल मैनेजर ट्राइडेन्ट कंपनी रामनिवास बैरागी, संस्था के हरियाणा अध्यक्ष राजकुमार भोला, हरियाणा बैरागी सभा के प्रधान नरेन्द्र सिंह खटकड़, ईश्वर सांगवान, जितिन बंसल, विकास कौशिक, जयदेव, सुनीता, सुशीला धनखड़, पूजा, किरण, बालकिशन, दीपेंद्र और देवेन्द्र सैनी भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से सामाजिक कुरूतियों को लेकर रंगोली और पोस्टर भी बनाए गए।