फरीदाबाद। समाजसेवी आर.डी. शर्मा पूर्व मुख्य प्रबन्धक (प्रशासन व कल्याण), अध्यक्ष वृद्ध आश्रम सीकरी, अध्यक्ष लॉयस क्लब फरीदाबाद डेफोडिल, चैयरमेन शहीद भगत सिंह सेवा सदन, संरक्षक चेतना वेलफेयर सोसाइटी व रेजिडेंस वैलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-7बी को रविवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खटटर भी मौजूद थे। शर्मा ने बताया कि ऐसे सम्मान समाजसेवीयों को ऊर्जा देते हैं जिससे उनको बेहतर सम्पर्ण और कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।