टोंक। दा शांता किड्स स्कूल की तरफ पटेल सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में बाइक चालको को नि:शुल्क हेलमेट वितरित कर आमजन को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकम की मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन थी तथा अध्यक्षता डॉ. सूरजसिंह नेगी उपखण्ड अधिकारी ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय निदेशक अशोक शर्मा मौजूद थे। उन्होंने यातायात नियमों की पालना पर जोर देते हुए कहा कि इंसान की जिंदगी से बढकर कुछ नहीं है। जीवन सुरक्षित है तो इंसान सब कुछ हासिल कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि बाइक जैसे दुपहिया वाहन चलाते समय चालक को हेलमेट का उपयोग करना चाहिए ताकि जीवन सुरक्षित रह सकें।
हेलमेट नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियो ने कहा कि हेलमेट को बोझ नहीं समझे बल्कि अपनी सुरक्षित यात्रा का दोस्त समझे और उसका उपयोग करें। वक्ताओं ने यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं अपने यातायात नियमों की पालना कर लेगा उस दिन सडक़ हादसों मेकाफी कमी आ जाएगी।
इस दौरान बाइक चालकों ने हेलमेट पहनकर रैली भी निकाली। इस दौरान दिलीप सिंह मेहता, हनुमान जैन मानजी,राजेन्द्र जैन, रवि माथुर, एसएन चावला, कमल बैरवा, राकेश पालीवाल सहित काफी लोग मौजूद थे।