उधर, लुहारी गांव निवासी मृतक बबलू ग्रामीणों के साथ नाचते हुए माता का
विसर्जन करने चंबल नदी जा रहा था कि एनएच तीन पर कलेक्टर निवास के सामने
बबलू ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकलने
से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में
लेकर डॉ. मंगल सिंह चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को
सौंप दिया।