four killed in accident -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माता विसर्जन के दौरान हादसे में चार की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 6:51 PM (IST)
माता विसर्जन के दौरान हादसे में चार की मौत
धौलपुर। जिले के मनियां थाना क्षेत्र से गुजरने वाली पार्वती नदी में माता विसर्जन के दौरान तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं एनएच तीन पर माता विसर्जन के दौरान एक 20 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के नेनारा जाट गांव के लोग माता का विसर्जन करने आये थे। तीन युवक माता विसर्जन के दौरान नदी के गहरे पानी में चले गए। उनकी नदी में डूबने से मौत हो गई। युवकों के पानी में डूब जाने की सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। परिजन तीनों शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement