कुरुक्षेत्र। जिले में पिछले दिनों हुई पुलिस भर्ती में युवकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद मौत के कारणों की जांच को लेकर काफी माथापच्ची हुई थी। शनिवार को पूर्व आई जी रणबीर शर्मा ने बताया कि भिवानी निवासी सोमवीर और हिसार निवासी जितेंद्र की मौत नशे के कारण नहीं अपितु पानी की कमी के कारण हुई थी। यह खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ है।