कार्यक्रम
में ऑडीशा का गोटीपुवा नृत्य दर्शनीय प्रस्तुति बना वहीं सम्बलपुरी में
नर्तकों ने अपने नृत्य से समां सा बांध दिया। मांगणियार गायकों ने लोकप्रिय
नींबूड़ी गीत सुना कर दाद बटोरी तो भपंगवादक उमर फारूख ने प्रसिद्ध गीत
‘टर्र’ से लोगों को लुभाया। अंतिम सांझ में ही गुजरात के सिद् िनर्तकों की
प्रस्तुति को निहारने के लिये लोग आखिर तक जमे रहे तथा उनके मंच पर आते ही
दर्शकों ने उनकी हौसला अफजाई के साथ उनके वादन पर थिरकते हुए संगत की तथा
नारियल फोडऩे वाले करिश्में पर तालियां बजा कर अभिवादन किया।