folk music Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘झंकार’ में गूंजे दो दर्जन से ज्यादा लोक वाद्य

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 10:17 PM (IST)
‘झंकार’ में गूंजे दो दर्जन से ज्यादा लोक वाद्य
शाम को मुक्ताकाशी रंगमंच ‘‘कलांगन’’ पर राजस्थान के लोक वाद्य मशक के वादन से हुई इसके बाद गुजरात के कलाकारों ने राठवा नृत्य दर्शाया। रंगमंच पर वर्ष 2016 के इस उत्सव की आखिरी शाम का प्रमुख आकर्षण रहा ‘‘झंकार’’ जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोक वाद्यों की एक साथ गूंज ने शिल्पग्राम आने वाले दर्शकों के लिये एक स्मरणीय शाम बना दिया। केन्द्र निदेशक फरकान खान तथा कार्यक्रम अधिकारी तनेराज सिंह सोढ़ा द्वारा परिकल्पित ‘झंकार’ में मुगरवान, ताशा, मसीण्डो, शंख, धूम धड़ाका, पुंग, ढोल, खड़ताल, भपंग, ढोलक, नाल, निसान, मोरचंग, तार शहनाई, तविल, पम्बी, मृदंगम, वॉयलिन, कंसाले, चौतारा, संबळ, तुनतुना आदि वाद्य यंत्रों ने पहले विलम्बित ताल में अपनी स्वर नहरियां बिखेरी इसके बाद शनै: शनै: वादन की गति ने जोर पकड़ा को वादक कलाकारों के साथ दर्शक भी झूम उठे।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement