करनाल। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर लघु सचिवालय में बुधवार को झंडा दिवस मनाया गया। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल रविंद्र सिंह ने उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ को झंडा रुपी बैज देकर सम्मानित किया। इसके बाद सचिवालय के अन्य अधिकारियों को भी बैज लगाए गए। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल रविन्द्र सिंह ने बताया कि 7 दिसम्बर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिन झंडा लगाकर अनुदान राशि एकत्र की जाती है। इस एकत्र राशि को शहीदों और उनकी वीरांगनाओं के कल्याण के लिए खर्च किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में आज के दिन काफी संख्या में झंडे रूपी बैज भेजे गए हैं। इन झंडों से प्राप्त राशि को शहीदों के कल्याण कोष में जमा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि झंडा लगाने के लिए स्वेच्छा से दान किया जाता है और इसके लिये किसी को भी बाध्य नहीं किया जाएगा। लेकिन उन्होंने लोगों से झंडा दिवस पर कुछ न कुछ सहयोग जरूर करने की अपील की।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह