Advertisement
महोबा में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर एफआईआर, प्रधानमंत्री पर टिप्पणी का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शन के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आम नागरिक, जो अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे, वे अपने काम समय पर नहीं कर सके। सरकारी कर्मचारियों के कार्य भी प्रभावित हुए। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सांसद ने प्रधानमंत्री को 'देश विरोधी' कहा, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं और जातिगत वैमनस्य फैलाने की स्थिति पैदा हुई।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में धारा 132, 189(2), 352 और 196(1) लगाई गई हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवम पांडेय को सौंपी गई है। एफआईआर 12 मई को रात 2:05 बजे कोतवाली नगर थाना, महोबा में दर्ज की गई।
एफआईआर में अजेंद्र सिंह लोधी के साथ कुछ अज्ञात समर्थकों का भी जिक्र किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े वीडियो, बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महोबा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


