Fear running overload dumper-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड डंपर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 12:58 PM (IST)
बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड डंपर
मेवात। देश की सर्वोच्च अदालत ने आबादी इलाकों में भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई है। लेकिन मेवात में इन आदेशों को दरकिनार कर बेखौफ ओवरलोड डंपर दौड़ रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से इन डंपरों पर अंकूश लगाने के कई दावे किए गए। लेकिन ये दावे दावे ही नजर आए। दूसरी ओर जहां ओवरलोड डंपरों से सरकारी खजाने को चूना लग रहा है। वहीं ओवरलोड डंपरों से मेवात के लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। कई दुर्घटनाएं होने के बाद प्रशासन की ओर से लाखों रुपए खर्च कर बैठकें आयोजित हुई और इसका हल निकालने का प्रयास हुआ। लेकिन हल तो नहीं निकला। उल्टा जनता का लाखों रुपया बरबाद और हो गया। स्थानीय लोगों ने डंपर चालकों और पुलिस के बीच मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement