करनाल। महर्षि वाल्मीकि दिवस के मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां भी शामिल की गई। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। तो माॅडल टाउन स्थित छोटी मार्केट में समारोह का भी आयोजन किया गया। जहां पूर्व नगर निगम महापौर रेनू बाला गुप्ता ने भी शिरकत की। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज या जाति की धरोहर को कोई नहीं बांध सकता। बल्कि वे तो सभी को सही मार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का नाम सृष्टि रहने तक रोशन रहेगा और उन्होंने सबसे बड़े ग्रंथ रामायण की रचना कर समाज के कल्याण का कार्य किया।