khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 7:18 PM (IST)
भरतपुर । भरतपुर में नगर सुधार न्यास द्वारा नई काॅलोनी विकसित की जाने वाली स्कीम नंबर 10 में अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू हो गया है। गुरूवार को जैस ही नगर विकास न्यास के सहायक अभियंता सुरेन्द्र खण्डेलवाल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ टीम स्कीम नं. 10 में अतिक्रमण हटाने पहुंच तो वहां के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी कर घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। अतिक्रमण हटाओं अभियान विरोध के चलते शुरू नहीं हो सका।
इसके बाद नगर सुधार न्यास की कार्यशैली से तंग आकर इस काॅलोनी के महिला पुरुष मिनी सचिवालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी न्यास की स्कीम नम्बर 10 में अपनी कृषि भूमि के बदले नियमानुसार रिहायशी मकान और 25 प्रतिशत व्यावसायिक भूमि अलॉट किये जाने की मांग कर रहे हैं। बाद में प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर एवं न्यास चैयरमेन एनएल सोनी को ज्ञापन सौंपा ।