पहले तो करते रहे छींटाकशी, फिर टक्कर मार कर गिराया
khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 08:21 AM (IST)
सरदारपुरा
थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के भीतरी क्षेत्र सदर बाजार में
दफ्तरियों का बास में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दी कि वह
मंगलवार शाम को स्कूटी पर सरदारपुरा गई थी। बी रोड पर बाइक सवार दो युवक
उसका पीछा करते हुए कमेंट करने लगे। उसने उन बदमाशों को इग्नोर भी किया
लेकिन, उनकी बदतमीजी कम नहीं हुई। इसके बाद युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर
मार उसे नीचे गिरा दिया। स्कूटी से नीचे गिरने पर वह घायल हो गई। इस युवती
ने बदमाशों की बाइक के नंबर लिख लिए। आसपास के लोगों ने उसे एमजीएच में
भर्ती कराया। अब पुलिस ने बाइक के नंबरों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू
की है। सिंह ने कहा कि जल्द ही वो लडक़े पकड़ में आ जाएंगे। उन्हें सजा भी
दिलाई जाएगी। जिससे आगे शहर में ऐसी कोई हरकत न हो और शहर की लड़कियां खुद
को सेफ महसूस करे।