Electricity department raid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधुत विभाग ने मारे छापे

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 11:41 PM (IST)
विधुत विभाग ने मारे छापे
धौलपुर । जिले की गुर्जर कॉलोनी व भोगीराम कॉलोनी मे बड़े स्तर पर हो रही विद्युत चोरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विद्युत निगम विजीलेंस टीम ने भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता के साथ छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में विद्युत केबिल व तारो को जब्त किया हैं। विद्युत निगम की अचानक हुई कार्रवाई से कॉलोनी वासियो में हडक़ंप मच गया। विद्युत निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुर्जर कॉलोनी व भोगीराम कॉलोनी में पहुंचकर चोरी के विद्युत तारो को हटा दिया। विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता बीएस गुप्ता व सीआई महेश मीणा ने भारी पुलिस जाप्ता के साथ गुर्जर कॉलोनी व भोगीराम कॉलोनी मे पहुंच कर ट्रांसफार्मर और विद्युत बॉक्सो से अवैध रूप से लिए गए विद्युत कनेक्शन हटाने के साथ उपर से होकर निकाले जा रहे तारो को हटाकर जब्त की कार्रवाई की हैं। गुर्जर कॉलोनी व भोगीराम कॉलोनी में तीस लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement