Advertisement
चुनाव पर्यवेक्षक आशु चौधरी ने सागवाड़ा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान बूथों का लिया जायजा

पर्यवेक्षक आशु चौधरी ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत वरदा, टामटिया, ठाकरड़ा, पाड़ला हाडलिया, नंदौड़, गोवाड़ी, जेठाना, भीलूडा, सेलोता, दीवड़ा बड़ा एवं दिवड़ा छोटा के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति (लाइट), छाया तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की सुगम आवाजाही के लिए बूथों पर निर्मित रैम्प की स्थिति को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने आने वाले मतदान दलों के ठहरने व रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।
पर्यवेक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाएँ ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


