मोहाली। पंजाब के विभिन्न स्थानों से भारी सं या में आए इपटा के डेलीगेटों की उपस्थिति में इपटा, पंजाब के तीन सालों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान 51 सदस्यता स्टेट काउंसिल और 21 सदस्यता कार्यकारी के गठन के बाद कपूरथला से इंद्रजीत रूपोवाली को प्रधान और मोहाली से संजीवन सिंह को महासचिव चुनने के अलावा खन्ना से जगदीश खन्ना को सीनियर उप प्रधान, संगरूर से दिलबार सिंह, गुरदयाल और रोपड़ से अमन भोगल को उप प्रधान, मोगा से इंद्रजीत मोगा, अमृतसर से बलबीर मूधल, लुधियाना से प्रदीप शर्मा को सचिव, रोपड़ से सुरिन्दर रसूलपुरी को संगठित सचिव, मोरिंडा से राबिन्दर ईश्वरीय को वित्त सचिव और मोहाली से नरिन्दर नसरीन को सहायक वित्त सचिव चुना गया।