khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 10:51 AM (IST)
भरतपुर। भरतपुर जिले में त्याग एवं बलिदान का पर्व ईद-उल-जुहा अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुम्हेर गेट स्थित मस्जिद एवं मथुरा गेट स्थित मस्जिद में ईद की विशेष नमाज अदा कर अपने देश में शांति, अमन एवं सद्भावना के लिए एक साथ मिलकर दुआएं कीं। ईद को लेकर अलसुबह से मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों पर एकत्रित होने लगे जहां मुकामी मौलानाओं के द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा करवाते हुए देश में शांति एवं सद्भाव के लिए दुआएं मांगी गई।